बिहार
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है आरजेडी: चिराग पासवान
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 12:56:22 PMपटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देने पर उनके पुत्र चिराग पासवान ने राजद पर पलटवार किया है। चिराग ने कहा कि लोजपा हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी है वहीं राजद भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है।
इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा एनडीए से कभी अलग नहीं होगी। इससे पहले चिराग ने कहा था कि अगर भविष्य में वह तेजस्वी के साथ मिलकर काम करते हैं तो इससे कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। दोनों युवा नेता हैं, एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
गौरतलब है कि तेजस्वी ने रामविलास पासवान को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया था। उन्होंने कहा था पासवान ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया है इसलिए हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है।