ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
शाह का ऐलान, वसुंधरा राजे फिर बनेंगी राजस्थान की सीएम
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 11:14:06 AM
शाह का ऐलान, वसुंधरा राजे फिर बनेंगी राजस्थान की सीएम

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेंगी और इसके बाद अगले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश के फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

 
शाह ने तोतूका भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएंगी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूट जायेगी। राज्य की भाजपा सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है। वसुंधरा सरकार की कई योजनाओं को देश में मॉडल के रूप में स्वीकार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
 
शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर अघोषित हमला बताते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की लड़ाई और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर राजे ने कहा कि राज्य में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेंगी और इस बार की जीत पहले से बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटें जीतकर एक बार फिर श्री मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की चालों को समझ गयी है और इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास चुनाव जीतने की हर वजह मौजूद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS