राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर: कांस्टेबल सलीम की हत्या में शामिल 3 आतंकियों को सेना ने मार गिराया
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2018 10:49:55 AMश्रीनगर। जम्मू-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार दिया है। राज्य पुलिस प्रमुख एसपी वैद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड वाली जगह से तीन शव बरामद हुए हैं। आतंकियों के शवों के पास हथियार बरमाद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन आतंकी कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ उसी जगह पर हुई जहां पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या की गई थी।
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
फिलहाल सेना का सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि कुलगाम में आतंकवादियों ने कांस्टेबल सलीम शाह को शुक्रवार देर रात अगवा उनकी हत्या की गई थी, तब वो छुट्टी पर थे।