ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वैष्णो देवी यात्रा बहाल
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2018 1:37:06 PM
वैष्णो देवी यात्रा बहाल

 जम्मू : रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बुधवार की दोपहर लगी आग पर काबू पा लिये जाने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा आज बहाल हो गयी।  इससे पहले कल यात्रा रद्द कर दी गयी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माता वैष्णो देवी बोर्ड, वन एवं पुलिस विभाग के कर्मियों तथा पैरामिलिट्री के जवानों के सहयोग तथा दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।

 
 
भारतीय वायुसेना और सेना के दो हेलीकाप्टरों ने भी इस काम में सहायता पहुंचायी। यात्रा रद्द होने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को पिछली रात कटरा आधार शिविर में ही रूकना पड़ा। इसके अलावा माता के दर्शन कर चुके करीब साढ़े सात हजार श्रद्धालु भवन में ही फंसे रह गये। बहरहाल अब यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS