बिहार
राबड़ी की धमकी को नकारते हुए पटना पहुंचे गिरिराज सिंह
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 8:04:10 PMपटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की धमकी को नकारते हुए गिरिराज पटना पहुंचे हैं।
राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज और अश्विनी चौबे को बिहार में आने नहीं दिया जाएगा क्योंकि वह बिहार का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि वह आज बिहार आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा उन्हें राज्य में आने से कोई नहीं रोक सकता।