ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नायडू के आरोप आधारहीन : शाह
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 2:50:40 PM
नायडू के आरोप आधारहीन : शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अमित शाह ने तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को एक खत लिख बताया है तेलूगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के फैसले को राजनीति से प्रेरित और एकतरफा करार है। उन्होंने कहा आंध्र के विकास में भाजपा सरकार प्रतिबद्धता दृढ है और इस पर कोई सवाल ही नहीं उठ सकता। 

 

 

शाह ने पत्र में लिखा कि यह फैसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और इसमें प्रदेश के विकास को दरकिनार किया गया है। उन्होंने लिखा कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे से लेकर आजतक भाजपा ने हमेशा राज्य के लोगों की आवाज को उठाया है न की दबाया है। सरकार लगातार तेलगु लोगों और तेलगु राज्य के हित के बारे में सोचते रहते हैं।  साथ ही कांग्रेस पर प्रहार करते आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने प्रदेश के बंटवारे में लोगों के हितों का खयाल नहीं रखा जिस कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाह ने चंद्रबाबू नायडू को पिछले लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए लिखा कि जब राज्यसभा और लोकसभा में आपकी पार्टी के पास पर्याप्त संख्या नहीं थी तब भी भाजपा ने इस बात को प्राथमिकता से सदन में उठाया और प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाने की बात कही थी। 

 

 

शाह ने पत्र में लिखा कि आंध्र का विकास  भाजपा सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर की सूची में है और इसका उदाहण है कि हम प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान, आधारभूत संरचना समेत अनेक विकास कार्यो में विशेष सहयोग दे रहे हैं।  उन्होंने आंध्रप्रदेश के विकास के प्रति भाजपा के असंवेदनशील होने के नायडू के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप गलत और आधारहीन हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS