ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव में भी सॉफ्ट हिंदुत्‍व का कार्ड खेलने के मूड में कांग्रेस अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 11:21:45 AM
कर्नाटक चुनाव में भी सॉफ्ट हिंदुत्‍व का कार्ड खेलने के मूड में कांग्रेस अध्यक्ष

मैसूर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीत के लिए कोई कसर छोड़ने का विपक्षी दलों को नहीं देना चाहते हैं इसलिए कर्नाटक राज्य का लगातार दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने पुराने अंदाज में राज्य के मंदिर-मंदिर जाना नहीं भूलते हैं। इसी कड़ी में राहुल शनिवार को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। मैसूर सीएम सिद्धारमैया का गृह जनपद भी है। इससे पहले भी राहुल राज्‍य में मंदिर और मठों का दर्शन करते रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने चिकमंगलूर के शृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे थे और यहां पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक में भी गुजरात चुनाव की तरह सॉफ्ट हिंदुत्‍व का कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए दौरे के दौरान वे लगातार मंदिर और मठों का दर्शन कर रहे हैं। मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर राज्‍य के बड़े मंदिरों में से एक है। इसके प्रति लोगों की आस्‍था भी बहुत है। इसलिए राहुल का यहां दर्शन के लिए जाना सॉफ्ट हिंदुत्‍व के कार्ड के लिए अहम साबित होगा। दरअसल 10 राज्यों में चुनाव हार चुकी कांग्रेस की कर्नाटक के चुनावी बिसात में हर चाल बेहद सधी हुई है। इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर धार्मिक केंद्र पर मत्था टेक रहे हैं।  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS