ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
दही-चूड़ा, भोजपुरी गीत, हल्की झड़प के साथ मनी भाजपा की मकर संक्रांति
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 8:41:42 PM
दही-चूड़ा, भोजपुरी गीत, हल्की झड़प के साथ मनी भाजपा की मकर संक्रांति

 नई दिल्ली, (हि.स.)। मकर संक्रांति के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया। खचाखच भरे स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पूर्वांचल के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य कलाकारों से भोजपुरी गीत सुने और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का लुत्फ उठाया।

मंच पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित तमाम वरिष्ठ नेता जुटे। स्टेडियम में अच्छी-खासी भीड़ जुटाकर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने भी वरिष्ठ नेताओं से खूब शाबासी बटोरी। आलम ये था कि ट्विटर पर भी वह ट्रेंड करने लगे। एक तरफ जहां परिसर के बाहर टेंट लगाकर लोगों को चूड़ा-दही खिलाया जा रहा था तो दूसरी तरफ मंच पर मनोज तिवारी भोजपुरी छटा बिखेर रहे थे। लोगों की भीड़ ऐसी थी कि स्टेडियम में बैठने का स्थान ही नहीं बचा। इस बीच भीतर घुसने के लिए लोगों की गेट पर तैनात लोगों से झड़प भी हो गई। 
 
स्टेडियम में बैठने का स्थान नहीं मिलने पर लोगों ने जब बाहर परिसर में लगे टैंट में भोजपुरी व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहा तो वहां भी उन्हें मायूस होना पड़ा। इस पर बवाना और मयूर विहार फेस-1 से आए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आयोजकों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि पानी पीने की व्यवस्था नहीं कर सकते थे तो उन्हें नहीं बुलाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ने कहा था कि यहां पूर्वांचलियों के लिए लिट्टी-चोखा, दही आदि की व्यवस्था की गई है लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है।
 
एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि हम बड़ी मुश्किल से एक-एक महिला को बस में लेकर आए हैं लेकिन यहां किसी को कुछ नहीं मिला। किसी को हमारी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल अपने खास-खास लोगों की ही खातिरदारी की जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS