ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
हिमाचल विस चुनाव में मोदी-शाह सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 3:41:53 PM
हिमाचल विस चुनाव में मोदी-शाह सहित भाजपा के 40 स्टार प्रचारक

नई दिल्ली, (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत करीब 40 नेता हैं, जो रा चुनाव प्रचार करेंगे। 

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितीन गडकरी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जम्मू कश्मीर उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, विदेश राज्यमंत्री जनरल (रिटायर्ड) वी के सिंह, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता राम स्वरूप शर्मा, राम सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और इसके बाद चुनाव प्रचार की गति तेज हो गई है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS