ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
एबीवीपी करेगी 11 नवंबर को केरल में प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 7:07:43 PM
एबीवीपी करेगी 11 नवंबर को केरल में प्रदर्शन

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केरल में राजनीतिक हत्याओं के आरोप-प्रत्यारोप पर भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी इसमें उतरने का एलान किया है। एबीवीपी ने आज माकपा के हिंसा के विरोध में आगामी 11 नवंबर को केरल में आंदोलन करने की घोषणा की। परिषद ने गुरुवार को प्रेस क्लब ऑफ़ इण्डिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की है। परिषद के महासचिव विनय बिदरे ने कहा कि एबीवीपी केरल में वामपंथी सरकार के सामने जारी हिंसा के विरोध में हुंकार भरने जा रही है। केरल के तिरुअनंतपुरम में 11 नवंबर को एबीवीपी की महारैली आयोजित होगी। इसमें केरल में संघ स्वयंसेवकों या संघ विचारकों की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

इस महारैली में देशभर से परिषद के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केरल के विश्वविद्यालय का दौरा किया था| वहां पर उन्होंने देखा कि माकपा की सत्तारूढ़ सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में भी हिंसा और भय का माहौल फैला रखा है। उन्होंने कहा कि वहां पर माकपा कार्यकर्ताओं ने इतना भय का माहौल बना रखा है कि कोई भी आवाज तक नहीं उठा सकता है। एकतरफ यह राष्ट्रीय राजधानी में देशविरोधी नारे लगाना अभिव्यक्ति की आजादी समझते हैं| दूसरी तरफ लोगों के मूलाधिकारों का भी हनन करते हैं। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा पिछले 3 अक्टूबर से केरल में जनरक्षा यात्रा आयोजित कर रही है| समर्थन में दिल्ली भाजपा भी राजधानी में प्रतिदिन प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जता रही है वहीं माकपा द्वारा भी भाजपा संघ कार्यकर्ताओं पर हत्याओं का आरोप लगते हुए प्रदर्शन किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS