ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव- 2019: एग्जिट पोल का दावा- एक बार फिर मोदी सरकार, पांच सर्वे में एनडीए को 300 से ज्‍यादा सीटें मिलने की उम्मीद
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2019 10:48:05 AM
लोकसभा चुनाव- 2019: एग्जिट पोल का दावा- एक बार फिर मोदी सरकार, पांच सर्वे में एनडीए को 300 से ज्‍यादा सीटें मिलने की उम्मीद

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जनता ने अपना मत दे दिया है। रविवार को अंतिम चरण के चुनाव के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा करवाये गये एग्जिट पोल के मुताबिक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की एक बार फिर वापसी हो रही है। करीब पांच एग्जिट पोल में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। 

 
वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 130 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। 2014 में एनडीए को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। लोकसभा की 542 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए। वैसे केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, यह तो 23 मई को ही स्पष्ट होगा, जब नतीजों की आधिकारिक घोषणा होगी। 
 
टाइम्स नाऊ चैनल पर प्रसारित दो एक्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 296 से 306  सीटें मिलने की संभावना है, जबकि यूपीए को 126 से 132 सीटें  मिल सकती हैं। सी-वोटर-रिपब्लिक के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 287 और  यूपीए को 128 सीटें मिलने की संभावना है। 
 
हालांकि, नेक्सा-न्यूज एक्स ने एनडीए को बहुमत से कम 242 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। इसने यूपीए को 164 सीटें दी हैं। न्यूज 18 पर आये सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 292  से 312 सीटें मिलेंगी, जबकि यूपीए को 62 से 72 सीटें मिलने की संभावना है। 
 
नीलसन के पोल में भी एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही है, जो बहुमत से पांच ज्यादा है। यूपीए को 130 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 137 सीटें मिलती दिख रही हैं।   
 
कई एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है। कुछ एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 40 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। 2014 में भाजपा को 80 में से 73 सीटें मिली  थीं। 
 
हालांकि, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में भाजपा की सीटें बढ़ने का अनुमान है।
 
इस तरह यूपी में हुए नुकसान की भरपाई पार्टी इन दोनों राज्यों से कर सकती है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला।  
 
मिशन 2019:  23 मई को आयेंगे नतीजे, 542 सीटों पर हुए चुनाव, बहुमत के लिए चाहिए 272 सीटें 
भाजपा+   339-365
कांग्रेस+    77-108
अन्य        69-95
 
इंडिया टुडे-एिक्सस माय इंडिया
टाइम्स नाउ-वीएमआर
भाजपा+   306
कांग्रेस+    132
अन्य       104
 
रिपब्लिक- सी वोटर
 
भाजपा+  287
कांग्रेस+ 128
अन्य       127
 
एबीपी-नीलसन
भाजपा+ 277
कांग्रेस+ 130
अन्य      135
 
पश्चिम बंगाल: दहाई अंक में पहुंच सकती है भाजपा 
पश्चिम बंगाल से भाजपा को अच्छी खबर मिल सकती है. अमूमन सभी एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा को कम से कम 10 सीटें मिलीं हैं। 42 सीटों वाले इस राज्य में तृणमूल कांग्रेस को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है. 2014 में भाजपा को दो सीटें मिलीं थीं।
 
उत्तर प्रदेश: महागठबंधन संग हुई कड़ी टक्कर 
कई एग्जिट पोल में यूपी  में भाजपा व महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर की बात कही गयी है. 2014 में भाजपा ने राज्य में 80 में से 73 सीटें जीती थीं। इस बार एग्जिट पोल्स में उसे न्यूनतम 22 और अधिकतम 68 सीटें दी गयी हैं। 
 
ओड़िशा: भाजपा को हो सकता है यहां फायदा 
एग्जिट पोल के मुताबिक ओड़िशा में सत्ता पर काबिज बीजद को मोदी-शाह की रणनीति नुकसान पहुंचाती हुई दिख रही है। 21 सीटों वाले इस राज्य में भाजपा को अाठ से बारह सीटें मिल सकती हैं। 2014 के चुनाव में बीजद ने 20 सीटें जीती थीं।   
 
बिहार: एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें
2014 लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को मोदी लहर के कारण 31 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को दो और राजद के खाते में चार सीटें गयी थीं। इस बार राजद के नेतृत्व में कांग्रेस, आरएलएसपी, वीआइपी और हम को मिलाकर महागठबंधन बना है। दूसरी ओर जदयू अब एनडीए में शामिल है। 
 
इस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें दिखायी जा रही हैं। टाइम्स नाऊ-वीएमआर एनडीए को 30 सीटें, जबकि महागठबंधन को 10 सीटें दिखा रहा है। वहीं, एबीपी-नील्सन ने बिहार में एनडीए को 34 सीटें, जबकि महागठबंधन को छह सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 
 
आजतक-एक्सिस का पोल तो यहां एनडीए को 38 से 40 सीटें, जबकि महागठबंधन  दो सीटें मिलने की बात कर रहा है। 
 
झारखंड : यहां मिल रही कड़ी चुनौती
2014 लोकसभा चुनाव मेें झारखंड में एनडीए को मोदी लहर के कारण 12 सीटें मिली थीं, जबकि झामुमो को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार एनडीए को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आजतक-एक्सिस ने यहां एनडीए को 12 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि यूपीए 0 से 2 सीटें दी हैं।
 
वहीं न्यूज 24-चाणक्य के मुताबिक एनडीए को यहां 10 सीटें मिल सकती हैं। चार सीटें यूपीए के खाते में जा सकती हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर ने एनडीए को आठ सीटें, जबकि यूपीए को छह सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एबीपी-नील्सन के आंकड़े भी यही हैं।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS