ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
सीमा के बाद भारत-चीन एयरलाइन्स में भी तनाव : विदेश मंत्रालय
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 7:28:37 PM
सीमा के बाद भारत-चीन एयरलाइन्स में भी तनाव : विदेश मंत्रालय

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ने का नतीजा अब चीन जाने वाले भारतीय यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। चीनी एयरलाइन्स द्वारा भारतीय यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले सामने आने लगे हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार वाकया शांघाई पुडुंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है जहां पर एक भारतीय यात्री ने चीनी एयरलाइन के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यात्री ने इसकी शिकायत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की जिसके बाद उन्होंने इस मामले को चीन विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। 

सूत्रों के अनुसार इस मामले की सूचना चीन विदेश मंत्रालय के शांघाई विदेश ऑफिस और पुडुंग एयरपोर्ट ऑथोरिटी को दी गई है। हालांकि चीन इस्टर्न एयरलाइन्स ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

सुषमा स्वराज से इस मामले की शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम सतनाम सिंह चहल है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि नई दिल्ली से उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने के लिए अगस्त 6 को चाइनीज़ ईस्टर्न एयरलाइन्स से यात्रा कर रहे थे। उनका बीच में शांघाई पुडुंग एयरपोर्ट पर स्टॉप था। यहां से उन्हें इसी एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को जाना था।

शांघाई पर प्लेन से उतरते समय उन्होंने देखा कि जिस निकासी गेट से प्लेन में व्हीलचेयर वाले यात्रियों की निकलने की जगह थी, वहां पर ग्राउंड स्टाफ गेट से निकलते भारतीय यात्रियों का अपमान कर रहा था। इसकी शिकायत जब चहल ने एयरलाइन अधिकारियों से करनी चाही तो वे उन पर चिल्लाने लगे। 

शिकायतकर्ता चहल ने अपने पत्र में कहा, ‘मैंने स्टाप के बॉडी लैंग्वेज से जाना कि वे भारत और चीन के बीच बॉर्डर को लेकर चल रहे तनाव को लेकर काफी निराश थे। इसी के साथ चहल ने सुषमा स्वराज से यह मांग भी की है कि किसी भारतीय यात्री को चीन से होते हुए दूसरे देश न जाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जाए।‘

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS