ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
बाढ़ की विभीषिका: असम के 16 जिले प्रभावित, अबतक 16 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 1:10:55 PM
बाढ़ की विभीषिका: असम के 16 जिले प्रभावित, अबतक 16 की मौत

 गुवाहाटी, (हि.स.)। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के दौरान असम के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की वजह से अब तक 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। कोकराझार में 24 घंटे के दौरान छह लोगों के मारे जाने की खबर है। वही कमर हॉट वह गोसाईगांव में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि दक्षिण माजुली के दोग्धा में सात लोग नाव सहित लापता हैं। बाढ़ के कारण राजधानी गुवाहाटी व उत्तर गुवाहाटी के बीच फेरी सेवा बंद कर दी गई है। 

मौसम विभाग ने बताया कि 15 अगस्त तक असम के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 89 प्रतिशत हिस्से में बाढ़ का पानी घुस गया है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से एक सींग वाले गैंडों के लिए विख्यात राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिसकी वजह से यहां के विभिन्न जानवर सड़क पर निकल कर घूम रहे हैं। इसको देखते हुए बूढ़ा पहाड़ से लेकर हल्दीबाड़ी तक सभी तरह के वाहनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के लिए निर्देश दिया गया है। जो वाहन इन नियमों का पालन नहीं करेगा उससे 5000 रुपये वसूला जाएगा। बाढ़ की वजह से बागोरी , कहरा और अगोरातली इलाकों में काफी पानी भर गया है। 
वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 89 प्रतिशत बाढ़ का पानी घुस जाने से वहां रहने वाले जानवरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए वन विभाग पूरे राष्ट्रीय उद्यान में नाव के जरिए गश्त लगा रहे हैं। नगांव के कलियाबर हाथीमुड़ा में कलंग नदी का बांध टूटने की वजह से नगांव जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। कलंग नदी में ब्रमह्मपुत्र नद का पानी घुस गया है। मध्य असम के नगांव जिले के हाथीमुड़ा इलाके के कलंग नदी के बांध टूटने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के अलावा नगांव शहर के विभिन्न इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। जिसकी वजह से ऊपरी व निचले असम आने-जाने वाली हजारों वाहन फंसे हुए हैं। इसको देखते हुए इलाके में रेड अलर्ट घोषित की गई है। मध्य असम में बाढ़ के और भयंकर रूप लेने की आशंका है।
बाढ़ का जायजा लेने सादियां जाएंगे सीएम 
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल रविवार को सदियां में बाढ़ परिस्थिति की जायजा लेने जाएंगे| उनके साथ लखीमपुर के सांसद प्रदान बरुआ भी मौजूद रहेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS