ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
समस्तीपुर में फिर मिला सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में 65 हुई पॉजिटिव की संख्या
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2020 6:32:34 PM
समस्तीपुर में फिर मिला सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में 65 हुई पॉजिटिव की संख्या

फोटो देशवानी: समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करते अपर समाहर्ता।

समस्तीपुर उमेश काश्यप समस्तीपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 

 
 
 
 
जिसके कारण लॉकडाउन के नियम व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ायी जाती है। वहीं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर सहार्ता सह कोरोना कंफर्म कोषांग के वरीय  अधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि गुरुवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव का सात नया केस मिला है। अब समस्तीपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 65 हो गयी है। 
 
 
 
अपर समहार्ता ने बताया कि समस्तीपुर ब्लॉक में तीन कोरोना पॉजिटिव केस नया मिला है। इसके अलावे वारिसनगर, कल्याणपुर, उजियारपुर एवं पटोरी ब्लॉक में एक-एक नया पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 31 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या मात्र 34 हैं। जिसका इलाज कोविड19 आइसोलेशन केंद्र मंे किया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS