राज्य
गृह मंत्री अमित शाह ने असम के में तेज वर्षा से उपजी स्थिति पर चिंता व्यक्त की
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2022 1:01:11 PMदिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने असम के विभिन्न भागों में तेज वर्षा से उपजी स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पूरी स्थिति का आकलन करने को कहा है।
एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से राज्य को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।