ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
रॉकेट में खामी की वजह से रोकी गई चन्द्रयान-2 की लॉन्चिग, नई तारीख की घोषणा जल्द
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 10:58:23 AM
रॉकेट में खामी की वजह से रोकी गई चन्द्रयान-2 की लॉन्चिग, नई तारीख की घोषणा जल्द

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से आखिरी समय में रोक दी गई। भारत का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-2 मिशन रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.51 पर तय उड़ान से 56 मिनट 24 सेकंड पहले यानी 1.24 बजकर 36 सेकंड पर रोक दिया गया।

 
इसरो के प्रवक्ता बीआर गुरुप्रसाद ने बताया कि जीएसएलवी-एमके3 लॉन्च व्हीकल(रॉकेट) में खराबी आने के कारण लॉन्चिंग रोकी गई है। इसरो ने बयान जारी कर कहा कि काउंटडाउन के 56वें मिनट के दौरान लॉन्च व्हीकल सिस्टम में एक तकनीकी दिक्कत का पता चला। ऐहतियातन हमने लॉन्च होने वाले चंद्रयान-2 मिशन को तत्काल रोकने का फैसला किया है। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर भारत समेत दुनिया के कई देशों की नजरें थीं। वैज्ञानिक दृष्टि से यह बहुत जोखिमभरा होता यदि उड़ान के बाद उसमें खराबी आती।
 
ये हो सकते हैं संभावित कारण
 
क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड हाइड्रोजन भरते समय सही तापमान या दबाव का न होना। जिस समय काउंटडाउन रोका गया, उससे ठीक पहले लिक्विड हाइड्रोजन भरने का काम पूरा हुआ था। बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 की बैटरी में दिक्कत हो सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि चन्द्रयान-2 की रात 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्चिंग होनी थी। ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए स्पेस थीम पार्क में करीब 7500 लोग मौजूद थे। चन्द्रयान-2 को सितम्बर के पहले हफ्ते में चंद्रमा पर उतरने की संभावना थी।
 
 इससे पहले पिछले साल जीसैट-11 को मार्च-अप्रैल में भेजा जाना था, लेकिन जीसैट-6ए मिशन के नाकाम होने के बाद इसे टाल दिया गया। 29 मार्च को रवाना हुए जीसैट-6ए से सिग्नल लॉस की वजह इलेक्ट्रिकल सर्किट में गड़बड़ी हुई थी। ऐसी आशंका थी कि जीसैट-11 में यही दिक्कत सामने आ सकती है। इसलिए इसकी लॉन्चिंग को रोक दिया गया था। इसके बाद कई टेस्ट किए गए और पाया गया कि सारे सिस्टम ठीक हैं। पांच दिसंबर,2018 फिर इसकी लॉन्चिंग की गई। उस समय भी इसरो को जांच संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगा था। इसरो ने 2013 में जीएसएलवी डी-5 रॉकेट का प्रक्षेपण भी ईंधन रिसाव के चलते स्थगित कर दिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS