ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस महाधिवेशन: राहुल के साथ लगे ''प्रियंका गांधी जिंदाबाद'' के नारे
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 1:01:32 PM
कांग्रेस महाधिवेशन: राहुल के साथ लगे ''प्रियंका गांधी जिंदाबाद'' के नारे

नई दिल्ली। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन के आखिरी दिन देशभर से जमा हुए पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के समर्थन में भी नारे लगाये।

 
यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश की सबसे पुरानी पार्टी के महाधिवेशन में हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा हुए हैं। महाधि​वेशन के आखिरी दिन भी सुबह से ही स्टेडियम तकरीबन पूरा भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिन्दाबाद, प्रियंका गांधी जिन्दाबाद' और 'राहुल-प्रियंका बचा लो हिंदुस्तान हमारा' के नारे लगाए।
 
 
 
वे ‘भारत माता की जय’ और ‘राहुल तुम संघर्ष, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे भी लगा रहे थे। पार्टी के एक पदा​धिकारी ने बताया कि इस महाधिवेशन में देशभर से 3,000 डेलीगेट्स और 15,000 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। अधिकतर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की पारंप​​रिक सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी।
 
इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, जनार्दन द्विवेदी और कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और पार्टी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
 
पिछले साल राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस का यह पहला महाधिवेशन है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS