ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड: रांची में 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2021 9:10:04 PM
झारखंड: रांची में 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

रांची। कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोराना से बचाव का वैक्सीन लगेगा। रांची वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को जिले में ड्राइ रन पूरी तरह सफल रहा है। निजी अस्पतालों को भी ड्राई रन आयोजित करने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां वैक्सीनेशन साइट बनाया जाए तो किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यह जानकारी रांची के सिविल सर्जन डॉ बीवी प्रसाद ने दी। 





उन्होंने बताया कि रांची में लगभग 180 टीका केंद्र बनाए गए हैं। सभी सरकारी अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीका केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीका केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। साथ ही निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन की व्यवस्था की जाएगी।



उन्होंने बताया कि ऐसा कोई गाइडलाइन फिलहाल नहीं आया है कि किस व्यक्ति को टीका नहीं लगाना है। टीका सभी व्यक्ति को लगाया जाएगा। अगर कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति है तो उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। फिलहाल इसके साइड इफेक्ट की भी जानकारी कहीं से नहीं दी गई है।सदर अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी में वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यहां कोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान की व्यवस्था की गई है।  वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से इन्हें टीका केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। वैक्सीन कैरियर के माध्यम से एंबुलेंस इसे टीका केंद्र तक पहुंचाएगा। ये सारा काम जिला प्रशासन की देखरेख में होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS