झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2019 12:26:25 PMरांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत कल होने वाले मतदान के सभी इंतज़ाम कर लिये गये हैं। राज्य के चार जिलों - धनबाद, देवघर, गिरीडीह और बोकारो में 15 निर्वाचन क्षेत्रों में कल वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित बगोदर, जमुआ, गिरीडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक जबकि शेष 10 क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि मतदान दलों को उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया गया है। उन्हें आज दोपहर बाद तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाने के निर्देश दिये गये हैं।