ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
पश्चिम अफ्रीका: माली में सेना पर आतंकी हमला, 24 जवानों की मौत, 29 घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2019 10:47:38 AM
पश्चिम अफ्रीका:  माली में सेना पर आतंकी हमला, 24 जवानों की मौत, 29 घायल

बमाको। पश्चिम अफ्रीकी देश माली से एक बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में आर्मी पर एक बड़ा हमला हुआ है। इस सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पेट्रोलिंग दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले के दौरान माली के 24 जवान शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही 29 घायल भी हुए हैं। माली सेना ने इस हमले की पुष्टि की है। माली सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

 
माली सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ माली और नाइजर के सीमावर्ती इलाकों के टोंगो दोगों में ऑपरेशन शुरू किया गया है। सोमवार को इसी अभियान के तहत सेना आतंकावादियों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पीछे से घात लगाकर आतंकवादियो ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया। इसमें 24 जवानों की मौत हो गई और 29 जवान घायल हो गए। 
 
माली की सेना ने कहा है कि इस संघर्ष में 17 आतंकवादियों को मार गिराया गया। 100 संदिग्ध नाइजीरियों को तिलोई में हिरासत में लिया गया है। अभी तक हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर 54 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था।
 
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार माली और बुर्किना फासो में जनवरी से लेकर अब तक 1500 से अधिक नागरिक मारे  जा चुके हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के 1500 जवान माली में तैनात हैं। 
 
यह देश जी-5 सहेल का भी सदस्य है। सहेल आतंकवादरोधी बल है। इसमें रिटानिया, माली, नाइजर, बुर्किना फासो और चाड देश के सैनिक शामिल हैं। 
 
पश्चिमी अफ्रीका के नेताओं ने माली को इस्लामवादी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अगले पांच वर्षों में $ एक बिलियन की राशि देना का वादा किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भी कहा है कि 2020 से माली को अधिक सैन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS