ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड का 19वां स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2019 12:49:47 PM
झारखंड का 19वां स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रांची। झारखंड आज स्थापना दिवस मना रहा है। झारखंड को अस्तित्व में आए 19 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आर्शीवाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।
 
राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। श्रद्धेय अटल जी ने हमें अलग राज्य की सौगात दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड की हर जरूरतों का ख्याल रखा। आज झारखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आइए पुन: झारखंड के विकास का और संस्कृति-परंपरा की रक्षा का संकल्प लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दास ने घरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की समाधि और प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS