झारखंड
झारखंड: 5 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसम्बर को आएंगे नतीजे
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2019 5:51:23 PMनई दिल्ली । चुनाव आयोग ने आज झारखंड में विधानसभा चुनाव से जुड़े मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य में मतदान पांच चरणों में होंगे, जिसके नतीजे 23 दिसम्बर को आएंगे। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। निर्वाचन सदन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा। ऐसे में 30 नवम्बर, 7 दिसम्बर, 12 दिसम्बर, 16 दिसम्बर और 20 दिसम्बर को क्रमश: 13, 20, 17, 15, 16 सीटों के लिए मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड की कुल आबादी का 26.21 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग से है और 12.08 प्रतिशत अनुसूचित जाति से हैं। वर्तमान में झारखंड की आबादी 3.29 करोड़ है। यहां 90 जिलों में से 61 नक्सल प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं और 13 अत्याधिक नकसल प्रभावित हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में मतदान के लिए 58 हजार बैलेट यूनिट, 38 हजार कंट्रोल यूनिट और 39 हजार वीवीपैट मशीनें तैनात की हैं।