झारखंड
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जेल में ही मनेगी दिवाली और छठ
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2019 4:58:06 PMरांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले पर दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस मेंशन नहीं होने से आज सुनवाई नहीं हो पाई। अब दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है। तब तक लालू प्रसाद यादव को जेल में ही रहना होगा।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दुमका कोषागार मामले में जमानत मांगी है। रांची के रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू ने याचिका में अपनी बीमारी का हवाला दिया है। इस मामले में सुनवाई की तिथि 25 अक्टूबर थी। अब त्योहारों के बाद अदालत खुलने पर आठ नवंबर को सुनवाई हो सकती है। तब तक लालू प्रसाद यादव को जेल में ही रहना होगा। उनकी दिवाली और छठ अब जेल में ही मनेगी।