ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बस का इंतजार कर रहे लोगों को पीकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2019 2:15:52 PM
बस का इंतजार कर रहे लोगों को पीकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत तीन घायल

दुमका। झारखंड राज्य के दुमका जिले से दर्दनांक हादसा सामने आया है। आज सुबह बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिनमें से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। दो महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों में जामजोड़ी गांव के गायना मुर्मू  (30),  फूआ रासन मुर्मू (45), आगोइजोरी गांव के धनेश्वर मरांडी (52) और  होपनी सोरेन शामिल हैं। जबकि घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू, बेटी सरिता मुर्मू और पत्नी नूनी सोरेन शामिल हैं। सुशील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार आज सुबह धनेश्वर मरांडी और उनके परिवार के लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन आई और सातों लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी गई।

डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह सदल-बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दुर्घटना की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यातायात जाम कर दिया। डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह और सीओ महेश्वर महतो ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाया-बुझाया। साथ ही प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS