ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री रघुवर दास ट्वीट कर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2019 4:36:00 PM
नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद,  मुख्यमंत्री रघुवर दास ट्वीट कर जताया शोक

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीड़ी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़  हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये हैं और कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दशम फॉल के पास नक्सलियों का गिरोह छिपा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जहां आज तड़के सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर रांची के एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये।

शहीद हुए जवानों की पहचान कंचन महतो और अखिलेश राम के रूप में हुई है। खंचन महतो रांची के सोनाहातु थाना इलाके के चैनपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं अखिलेश राम पलामू के लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के कुंद्री गांव के रहने वाले थे। कंचन महतो और अखिलेश राम को मुठभेड़ के दौरान कई गोलियां लगी।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर पर जवानों की शहादत पर शोक जताते हुए कहा, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमारे दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत को सलाम। ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है और हम इसे खत्म करके ही दम लेंगे। सरकार हर पल शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। विनम्र श्रद्धांजलि।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS