ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार 'आप' में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2019 12:37:01 PM
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार 'आप' में हुए शामिल

रांची/नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार आज दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
 
डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनावों के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने के बाद उन्हें आंतरिक गुटबाजी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने बाद में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक मजबूत प्रशासनिक समझ रखने वाले डॉ अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। अजय कुमार ने वर्तमान राजनीति में आम आदमी पार्टी को एकमात्र सही विकल्प बताते हुए कहा कि हम जैसे आम आदमियों को ईमानदार राजनीति करने के लिए आगे आना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS