झारखंड
अवैध संबंध के शक में युवक ने की धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2019 3:42:25 PMजामताड़ा। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। यहां तक कि उसने अपनी सास की भी जान नहीं बख्शी और उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बहादुर रवानी ने आज सुबह कुल्हाड़ी से पत्नी राधा देवी और सास सरस्वती देवी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही छुपकर बैठ गया। पड़ोसियों ने इस बावत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि अवैध संबंधों की शंका में उसने पत्नी और सास की हत्या कर दी।
आरोपित के ससुर लक्खी रवानी के अनुसार उसका दामाद शक्की मिजाज का है और पिछले कुछ वर्षों से वह घर जमाई के रूप में ससुराल में ही रहता था। आरोपित का पुत्र घटना के समय अपनी मां की बगल में सोया हुआ था और घटना के बाद से काफी दहशत में है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।