ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार, बच्‍चा चोरी का था आरोप
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2019 1:13:11 PM
महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से फरार, बच्‍चा चोरी का था आरोप

गढ़वा। झारखंड में एक महिला कैदी के सदर अस्पताल से फरार हो जाने की खबर है। महिला कैदी को इलाज के लिए गढ़वा जिला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को चकमा देकर यहां से कैदी फरार हो गयी। कैदी के फरार होने के बाद से गढ़वा पुलिस के हाथ-पैर फूल गये हैं।

 
जानकारी के अनुसार संगीता देवी बच्चा चोरी के आरोप में मंडल कारा में बंद थी। शनिवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार महिला कैदी की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। गढ़वा मंडल कारा में सजा भुगत रही महिला कैदी बीमार पड़ गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान पुलिस को चकमा देकर वह अस्पताल से भाग गयी. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS