ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, कांचा जल पूजा के बाद कांवड़ियों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलार्पण
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2019 11:30:32 AM
बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, कांचा जल पूजा के बाद कांवड़ियों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलार्पण

देवघर। झारखंड के देवघर में स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान भोलेनाथ के मंदिर में ‘मनोकामना लिंग’ पर आज से जलार्पण शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने ‘हर-हर महादेव’के जयकारे के साथ सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों ने बाबा मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे अरघा में डाला, जिससे शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ।

 
इससे पहले, सुबह पांच बजे मंदिर का पट खुला। सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक, पुरोहित समाज ने कांचा जल पूजा किया। इसके बाद मंदिर के महंत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने भोलेनाथ की दैनिक पूजा की। करीब 5:45 बजे से आम कांवरियों के लिए अरघा लगा दिया गया और कांवड़ियों ने जलाभिषेक करना शुरू किया।
 
बता दें कि देर रात चंद्रग्रहण की वजह से मंदिर के पट पांच बजे तक बंद रहे। इसके बाद पट खुला और पूजा-अर्चना शुरू हुई। सावन के पहले दिन ही मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। भीड़ को देखते हुए शीघ्र दर्शनम कूपन की व्यवस्था की गयी है। इसके तहत 500 रुपये देकर लोग लंबी कतार में लगने की बजाय वीआइपी मार्ग से पूजा कर सकेंगे। इतना ही नहीं, जो भक्त बहुत देर तक खड़े नहीं रह सकते, उनके लिए बाबा मंदिर के बाहर बाह्य अरघा की व्यवस्था की गयी है। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन तत्परता से लगा हुआ है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS