झारखंड
झारखंड में पुलिसकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 15 जवान जख्मी, पांच की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2019 1:29:57 PMरांची। रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकिदरी घाटी में आज सुबह झारखंड सशस्त्र पुलिस बल के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब 15 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल पुलिसकर्मियों के मुताबिक, उनकी दो बस सिकिदरी घाटी होते हुए देवघर जा रही थी। इसी दौरान घाटी में बस अनियंत्रित हो गई जिसके बाद सड़क किनारे पहाड़ से बस की टक्कर हो गई। उधर, घटना की सूचना के बाद सिकिदरी थाना व रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।