ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त मामले में 15 जून को रांची बंद
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 5:24:47 PM
भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त मामले में 15 जून को रांची बंद

रांची। रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में आदिवासी और सामाजिक संगठनों ने कल रांची बंद का आह्वान किया है। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के एक हाथ में मशाल और दूसरे में धनुष था। जिसमें धनुष था वह हाथ क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया था। 

 
घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना में इसमें शामिल असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। हालांकि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। समाधि स्थल की देखरेख करने वाले को भी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की वजह की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और निगम के अधिकारी समाधि स्थल पर पहुंचे और समाधि स्थल की देखरेख करने वालों से पूछताछ की।
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता अंतू तिर्की सहित कई आदिवासी संगठनों और राजनीतिक पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे। सभी ने समाधि स्थल की देखरेख करने वाले गार्डो को हटाने की मांग की। 
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति काफी पुरानी होने के कारण कमजोर हो गई है और आंधी-तूफान की वजह से मूर्ति को क्षति पहुंची है। मौके पर सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी भी पहुँची और लोगों को समझाया लेकिन लोगों का हंगामा जारी रहा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS