ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लोकसभा चुनाव: राजमहल, दुमका और गोड्डा में कल होगा मतदान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 12:28:25 PM
लोकसभा चुनाव: राजमहल, दुमका और गोड्डा में कल होगा मतदान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में कल (19 मई) राजमहल, दुमका और गोड्डा में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इन तीन सीटों पर मतदान के लिए 6,258 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। 

 
इनमें केवल  489 मतदान केंद्र शहरी इलाकों में हैं, जबकि 5,769 मतदान केंद्र ग्रामीण  क्षेत्रों में हैं। इनमें 1,745 अति संवेदनशील, 2,466 संवेदनशील और 156 कठिन केंद्र हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि भयमुक्त वातावरण में चुनाव करने के लिए 37 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। 
 
इनमें सीआरपीएफ, आइटीबीपी व अर्द्धसैनिक बल सहित अन्य की 153 कंपनियां तथा राज्य की 66 कंपनियों को लगाया गया है। 18 हजार जिला पुलिस बल व 4700 पुलिस अधिकारियों में इसमें शामिल होंगे़ मतदान केंद्रों की  निगरानी के लिए दो हेलीकॉप्टर लगाये गये हैं। एक एयर एंबुलेंस एरोमैक रेस्क्यू सर्विस को तैनात किया गया है। 
 
अंतिम चरण के इन तीन सीटों पर हो रहे चुनाव में 42 प्रत्याशी भाग्य के फैसला होना हैं। कुल मतदाता 45,64,681 हैं, जिसमें 23,64,541 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 22,00,119 महिला और 21 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। आठ मतदान केंद्रों को बदला गया है। प्रेस वार्ता के दौरान आइजी ऑपरेशन आशीष बत्रा, अपर मुख्य निवार्चन पदाधिकारी विनय चौबे व अमिताभ कौशल भी उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS