ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
भाजपा मुक्त झारखंड के नारे के साथ चुनाव में उतरेगा झामुमो : हेमंत सोरेन
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2018 12:47:21 PM
भाजपा मुक्त झारखंड के नारे के साथ चुनाव में उतरेगा झामुमो : हेमंत सोरेन

रांची। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के पांच राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना एवं मिजोरम के आये चुनाव परिणाम का पूर्वानुमान हम सभी को पहले से था। 

 
भाजपा की तानाशाही कार्यशैली, अंक जाल में फंसा कर देश की गलत आर्थिक स्थिति की विवेचना, राम मंदिर के नाम पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना, संख्याबल के मद में चूर हो कर अव्यवहारिक निर्णयों को आम जन पर थोपने का हिसाब अब जनता भाजपा से ले रही है। 
 
सोरेन ने कहा कि भाजपा अपनी हठधर्मिता के कारण देश की आर्थिक स्थिति को लगातार नुकसान पहुंचा रही है। चाहे वह नोटबंदी का मामला हो या आधी-अधूरी तैयारी के साथ देश में जीएसटी लगाना हो। 
 
उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में भाजपा के विरोध में मतदान हुआ, यह 2019 के चुनाव पूर्व की झांकी है। झारखंड राज्य के आम चुनाव में झामुमो भाजपा मुक्त झारखंड के नारे के साथ उतरेगी। 2019 के चुनाव में जनता पूरे देश से भाजपा का सफाया कर देगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS