झारखंड
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों दी गुरू नानक देव प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 3:30:38 PMरांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि गुरु नानक देव जी ने सार्थक जीवन के 3 संदेश दिए- परमात्मा का नाम जपो, मेहनत करो- काम करो और जरूरतमंदों की मदद करो। हम सभी को गुरु नानक जी के बताए रास्ते पर चलकर जनता की सेवा का सतकर्म पूरा करना है।