ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का किया शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2018 1:57:06 PM
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का किया शुभारंभ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का रांची में शुभारंभ किया। उन्होंने का कि भारत में नारी शक्ति को हम देवी के रुप में पूजते हैं। हर क्षेत्र में हमारी बेटियों-बहनों ने देश का नाम रोशन किया है।साथ ही कहा कि आप सभी का मैं भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर स्वागत करता हूं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि नारी शक्ति हमारे समाज,राज्य और राष्ट्र की शक्ति बने इसके लिए हमें महिलाओं को आगे करना होगा। हमने जब-जब अपनी बहनों को, बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है तब-तब उन्होंने भारत का नाम रोशन किया।
 
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड सशक्त वाहिनी में एक बटालियन महिलाओं की बनाई गई है। समृद्ध झारखण्ड के निर्माण में राज्य की महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। हमें नारी शक्ति को अपने राज्य की शक्ति बनाना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS