ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गुमला में 5 वर्षीय बच्ची के साथ ईसाई धर्म प्रचारक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2018 3:26:11 PM
गुमला में 5 वर्षीय बच्ची के साथ ईसाई धर्म प्रचारक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

गुमला। झारखंड सरकार के महिला और बच्चियों की सुरक्षा के दावों के बावजूद वे बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच ताजा मामला गुमला जिले से सामने आया है। जहां एक ईसाई धर्म प्रचारक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया है।

 
जानकारी के अनुसार, मामला कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र का है। गुरूवार को विलिवर्स चर्च जिरमी कुरुमगढ़ से जुड़े हुए एक ईसाई धर्म प्रचारक अपने घर से बाहर खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर बच्ची ने सारी बात घर वालों को बता दी।
 
लड़की के पिता ने गांव वालों की मदद से आरोपी को पकड़ा। बाद में पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी ईसाई धर्म प्रचारक है और धर्म परिवर्तन का काम करता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS