झारखंड
अमित शाह ने झारखंड के लोगों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 3:51:39 PMरांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के सभी वासियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मेहनतकश युवाओं से संपन्न झारखंड प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भारत के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार बन कर उभरा है। अमित शाह ने कहा वह प्रदेश व प्रदेशवासियों की निरंतर समृद्धि की कामना करते हैं।
अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज के उत्थान व उनके सशक्तिकरण के लिए भगीरथ प्रयास भी किए। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 'उलगुलान' जैसे एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत की। आज उनकी जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन्।