ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड स्थापना दिवसः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 3:40:27 PM
झारखंड स्थापना दिवसः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रांची। झारखंड आज अपना 19वां स्थापना दिवस मना है। इस मौके पर राज्य की राजधानी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम रघुवर दास को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हर ओर से शुभकानाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि झारखंड प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। ऐसी कामना है कि झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।
 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड आने वाले वर्षों में नए शिखर और कीर्तिमान स्थापित करे।  झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS