ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार गीता कोड़ा, पार्टी की हरी झंडी का इंतजार
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2018 2:09:35 PM
कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार गीता कोड़ा, पार्टी की हरी झंडी का इंतजार

रांची। जगन्नाथपुर की विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान का कारण नई पहचान को लोगों तक पहुंचाना और साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी भी है। गीता कोड़ा ने साफ शब्दों में कहा है कि वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, पार्टी के आदेश का इंतजार है। 

 
जनसंपर्क अभियान और कांग्रेस नेता के रूप में अपनी नई पहचान कायम करने में गीता कोड़ा के पति और पूर्व सीएम मधु कोड़ा भी साथ दे रहे हैं। हालांकि मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन विधायक पत्नी की खातिर कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 
 
चक्रधरपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे विजय सिंह सोय की पुण्यतिथि पर गीता कोड़ा अपने पति मधु कोड़ा के साथ पहुंची और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए विधायक गीता कोड़ा ने साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
 
वहीं, उन्होंने पश्चिम सिंहभूम में कांग्रेस में बिखराव और गुटबाजी को समाप्त करने पर भी अपनी बात रखी। हालांकि मधु कोड़ा मीडिया से बात करने से कतराते रहे। ज्ञात हो कि हाल ही में मधु कोड़ा की पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS