ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
एक बार फिर जब्त की एनोस एक्का की गई संपत्ति, पत्नी के नाम प्रॉपर्टी पर कार्रवाई
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2018 5:10:43 PM
एक बार फिर जब्त की एनोस एक्का की गई संपत्ति, पत्नी के नाम प्रॉपर्टी पर कार्रवाई

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का पर प्रवर्तन निदेशालय ने अपना डंडा चलाया है। अवैध कमाई से पश्चिम बंगाल में एनोस एक्का की पत्नी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई ईडी ने शुरू की है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला में स्थित एक्का दंपती की 25 संपत्ति को आज सील कर दी गई है।

 
एनोस एक्का की पत्नी मेनोन एक्का और नीरज उरांव के नाम पर खरीदी गयी इन प्रॉपर्टीज को इडी ने जब्त कर लिया। ये सभी संपत्तियां जलपाईगुड़ी जिला के राजगंज प्रखंड में स्थित हैं और एनोस एक्का की पत्नी मेनोन एक्का के नाम से खरीदी गई है। इसी महीने इडी ने राजधानी रांची में एयरपोर्ट के पास स्थित एनोस एक्का की 5 करोड़ की संपत्ति सील की थी। 
 
इडी की टीम ने लालपुर में हरिओम टावर के पांचवें तल्ले पर स्थित C1/5 को भी सील कर दिया था। इसके अलावा एक्का की दो और संपत्ति को सील किया गया। एनोस एक्का झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। एनोस एक्का मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे है। इसी दौरान आय से अधिक संपत्ति का आरोप उन पर लगा। 
 
 
एनोस एक्का की पत्नी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। दरअसल एनोस एक्का ने सम्पति जप्त करने की कार्रवाई रोकने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने ईडी की कार्रवाई से स्टे हटा लिया है उसके बाद ये कार्रवाई हो रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS