ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस में हुई शामिल, लड़ सकती है 2019 का लोकसभा चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2018 8:00:31 PM
मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस में हुई शामिल, लड़ सकती है 2019 का लोकसभा चुनाव

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में गीता कोड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गीता कोड़ा कोल्हान के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

 
सूत्रों के मुताबिक गीता कोड़ा 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। पूरे देश समेत अब झारखंड में भी बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल लामबंद हो रहे हैं। विपक्षी दलों में जो आपसी खटास है उसे दूर कर महागठबंधन को बनाने में लग गए हैं।
 
वहीं, झारखंड के विपक्षी पार्टियों की नजर आनेवाले विधानसभा चुनाव पर हैं। अगर लोकसभा चुनाव में सब ठीक रहा तो विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के खिलाफ रणनीति का इस्तेमाल हो सकता है। इसी दौरान झारखंड के विपक्षी दलों ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की।
 
हालांकि कांग्रेस झारखंड में सबसे अधिक सीटों की दावेदारी कर रहा है। इसी क्रम में मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को कांग्रेस में शामिल कर सभी लोगों में सामंजस्य बैठाने की पहल की गई। आज हुई मुलाकात में सीट शेयरिंग को लेकर ही चर्चा की गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीट शेयरिंग का आंकड़ा भी तय कर लिया गया है। जिसमें कांग्रेस को सबसे अधिक सीट मिली है। वहीं, जेएमएम और जेवीएम को कम सीटें दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जेएमएम को 4 सीट और जेवीएम को 2 सीट दी गई है. वहीं, आरजेडी को भी 1 सीट देनी की बात कही जा रही है. ऐसे में कांग्रेस 7 सीट पर चुनाव लड़ सकती है।
 
झारखंड विकास मोर्चा(जेवीएम) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान जेवीएम महासचिव प्रदीप यादव के साथ-साथ झारखंड कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS