झारखंड
मुहर्रम के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 3:19:18 PMरांची। कुछ दिनों पूर्व राजधानी में हुए हंगामे को देखते हुए रांची पुलिस मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा में कोई चूक नहीं रखना चाहती है। पर्व अमन और चैन से मनाया जाए इसको लेकर संवेदनशील स्थानों के साथ शहर भर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही शहर भर में सौ के करीब मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
रांची के एसएसपी अनीस गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर पूरे शहर को 7 जोन में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि जहां जहां मुहर्रम का जुलूस निकलेगा उन सभी के साथ एक डेडीकेटेड प्लाटून रहेगा। सभी थानों में क्यूआरटी दी गई है। सीसीआर में भी क्यूआरटी की टीम रहेगी। सारे चौक चौराहों पर सीसीटवी लगे हुए हैं। साथ ही अल्बाटेका चौक और उस रास्ते में सभी महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं।