ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कांग्रेस महिला मोर्चा ने निशिकांत दुबे को दिखाया काला झंडा
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2018 3:27:12 PM
कांग्रेस महिला मोर्चा ने निशिकांत दुबे को दिखाया काला झंडा

दुमका। गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सांसद निशिकांत दुबे का चरणामृत पीने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दुमका पहुंचे सांसद को विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी खातून के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने परिसदन के बाहर सांसद को काला झंडा दिखाया।

 
कांग्रेस महिला मोर्चा का कहना है कि सांसद ने सामंतवादी प्रवृति का परिचय दिया है। सांसद निशिकांत दुबे डीसी को ज्ञापन देने के लिए परिसदन से निकलकर समाहरणालय जा रहे थे। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद ने कहा कि गोड्डा का मामला दो पुरुषों के बीच का है, इसमें महिलाएं कहां से आ गयीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर आपातकाल की ज्वाला आज भी धधक रही है।
 
दरअसल दुमका में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम से कुछ जमीन है। उस पर कांग्रेस का कब्जा है। सांसद उक्त जमीन के सिलसिले में डीसी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उनकी मांग है कि जमीन को कांग्रेस के कब्जे से मुक्त कराकर सरकार अधिग्रहित करे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस को यह बात नागवार गुजर रही है।
 
ज्ञात हो कि बीते रविवार को गोड्डा के कनभारा में एक पुल के शिलान्यास के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पवन साह ने सांसद निशिकांत दुबे का पैर धोकर पी लिया। इस वाकया के बाद निशिकांत दुबे समेत बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS