झारखंड
पाकुड़ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 12:34:52 PMरांची। एक तरफ झारखण्ड पुलिस राज्य से नक्सलियों का सफाया करने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के कारण कई नक्सलियों को मार गिराया गया वहीं कई ने खुद सरेंडर भी कर दिया। आज सुबह पाकुड़ पुलिस को नक्सल मुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस ने विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। लेकिन इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिस घर से विस्फोटकों का जखीरा मिला है, उस घर के सभी लोग फरार हो गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक नक्सली संगठन या आतंकवादी का तो नहीं।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल ने आज सुबह हिरणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव में छापेमारी कर विस्फोटक जब्त किये। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि साहेबगंज-पाकुड़ सीमा के पास शहरपुर गांव के बीचा टोला के भगत मुर्मू के घर में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ छुपाकर रखा गया है।