ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कडरू पुल टोली के 30 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, लोगों में दशहत
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 4:53:39 PM
कडरू पुल टोली के 30 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, लोगों में दशहत

रांची। कल निगम द्वारा चलाई गई अभियान में वार्ड नंबर 24 में निगम और स्वास्थ्य विभाग की चार टीम ने घरों की जांच की और सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पटेल कंपाउंड, कडरू पुल टोली और चैंबर भवन गली में कुल 201 घरों का सर्वे किया गया। इसमें 30 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। 397 स्थानों से जमा पानी का सैंपल लिया गया। इसमें 40 की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली।

इसी क्षेत्र में भानुमति देवी नाम की महिला के घर की जांच की गई। इस क्रम में कई टायर और फूलों के गमला में पानी जमा मिला, जिसमें डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर का लार्वा पनप रहा था। यह महिला क्षेत्र में सफाई नहीं होने की शिकायत बार बार निगम में कर रही थी, लेकिन उनके अपने ही घर में डेंगू का लार्वा पनप रहा था। वार्ड नंबर 24 में नगर निगम की टीम ने सफाई अभियान चलाया। नाली की सफाई की गई और घर के अंदर भी जमा पानी हटाया गया। निगम द्वारा मच्छर का लार्वा मारने वाली दवा का छिड़काव भी घर के अंदर किया गया। शाम में पूरे क्षेत्र में फॉगिंग की गई। लोगों के बीच पंपलेट बांटकर उन्हें अपने घर और आसपास की सफाई करने के लिए कहा गया, ताकि कहीं साफ पानी जमा न हो सके।

डेंगू और चिकनगुनिया का सबसे अधिक प्रकोप हिंदपीढ़ी क्षेत्र में है। इसे देखते हुए निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिनों तक अभियान चला कर पूरे क्षेत्र की सफाई और फॉगिंग कराई। लेकिन अभी भी दर्जनों मुहल्ले ऐसे है जहां काफी गंदगी फैली हुई है। जल जमाव से मच्छर का लार्वा पनपने की संभावना है, लेकिन निगम की ओर से इस क्षेत्र को पूरी तरह साफ नहीं किया गया है। कई वार्डों के स्लम क्षेत्रों में भी निगम की टीम नहीं पहुंची है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS