ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्वतंत्रता दिवस: हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रहा है: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2018 1:00:35 PM
स्वतंत्रता दिवस: हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रहा है: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

रांची। आज पूरे देश 72वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं के बारे में लोगों को बताया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ लक्षित समूहों तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक है कि प्रशासन चुस्त-दुरुस्त, संवेदनशील एवं पारदर्शी हो, लोग विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र के तीव्र विकास के लिए व्यापक पहल हो रहे हैं। हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रहा है।

इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पेटल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ आंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथ-साथ झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों धरती आबा बिरसा मुंडा, वीर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, वीर बुधु भगत, नीलांबर-पीतांबर, पांडेय गणपत राय, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को भी याद किया. सीमा पर शहीद सैनिकों को भी श्रीमती मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS