ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य की सुख शांति के लिए बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2018 8:05:42 PM
राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य की सुख शांति के लिए बाबा मंदिर में किया जलाभिषेक

 देवघर। श्रावणी मेले में ट्रेन रूट से देवघर पहुंची झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मानसरोवर तट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में बोल बम, बोल बम, बोल बम के उद्घोष के साथ कांवरियों को संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि मैंने राज्य की सुखशांति के लिए बाबा पर जलाभिषेक किया। देश में 12 ज्योतिर्लिंग है। लेकिन, देवघर के ज्योतिर्लिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। यह आस्था व विश्वास का केंद्र है। देश, समाज व लोगों की सुख समृद्धि के लिए यहां लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। 

 
उन्‍होंने कहा कि हमलोग एक दिन जलाभिषेक करते हैं तो कितना आगे बढ़ते हैं। साल में 365 दिन सादगी का जीवन जीएं। इसके लिए बाबा को अंतरमन से याद करना चाहिए। आपलोग इतनी दूरी तय कर देवघर आते हैं। लेकिन, जलाभिषेक के बाद आपके चेहरे पर न कोई थकान, न कोई परेशानी, न ही कोई चिंता दिखाई देती है। आपलोग एक दिन जल चढ़ाते हैं तो हमलोगों पर सालों भर शांति बरसता है। बाबा का नाम आशुतोष भी है। इसलिए उन्हें हमेशा याद करते रहे।
 
राज्‍यपाल ने कहा कि यहां की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की हूं। आपलोगों के सहयोग से यह देश का बड़ा मंदिर होगा। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल बासुकिनाथ के लिए प्रस्थान कर गयीं। इससे पहले राज्यपाल मंगलवार की सुबह ट्रेन मार्ग से देवघर पहुंची। रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन के विशेष कोच से देवघर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति, देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। 
 
राज्यपाल को देवघर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्‍यपाल ने सुबह करीब आठ बजे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर संताल परगना आयुक्त भगवान दास, डीपीआरओ रवि कुमार, असिस्टेंट डीपीआरओ रोहित कुमार, डीआइओ एबी राय आदि उपस्थित थे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS