ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
झारखंड
झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच 9 विधेयक पारित
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2018 4:57:16 PM
झारखंड विधानसभा: हंगामे के बीच 9 विधेयक पारित

रांची। आज मानसून सत्र के पांचवें दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। लेकिन सदन की कार्य धीरे से चलती ही रही इस बीच सरकार ने 9 विधेयक पारित करवाए। इनमें श्रम संशोधन विधेयक भी शामिल हैं। सदन में सीएजी की रिपोर्ट रखी गई। सदन में हंगामा होता रहा लेकिन सरकार काम करवाते रही। विपक्ष की कोई बात नहीं मानी गई। विधेयक में मगही,मैथिली,अंगिका और भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने वाला विधेयक भी पारित हुआ। मानसून सत्र के पांचवें दिन भोजनावकाश से पहले कोई विशेष काम नहीं हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लेने का स्टेंड कायम रहा। इस विषय पर सदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का हंगामा जारी रहा। सदन के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध किया।

सरकार ने झारखंड बिहार राजभाषा संशोधन विधेयक 2018, झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि विधेयक 2018, झारखंड जल,गैस और ड्रेनेज पाइपलाइन विधेयक 2018,कैपिटल विश्वविद्यालत विधेयक 2018,उषा मार्टिन विश्वविद्यालय 2018, साईनाथ विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2018,औद्योगिक विवाद संशोधन विधेयक 2018,झारखंड श्रम विधियां और प्रकीर्ण उपबंध विधेयक 2018,ठेका मजदूर संशोधन विधेयक 2018 को पास किया। इन विधेयकों में ठेका मजदूर विधेयक और जल,गैस,ड्रेनेज पाइपलाइन विधेयक पर खासा ऐतराज था। विपक्ष की ओर से प्रदीप यादव और आलमगीर आलम का संशोधन प्रस्ताव खारिज किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS