ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लोकसभा में गूंजा मिशनरीज से बच्चा बेचे जाने का मामला
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2018 11:00:57 AM
लोकसभा में गूंजा मिशनरीज से बच्चा बेचे जाने का मामला

रांची। झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ी संस्था द्वारा बच्चे बेचे जाने का मामला लोकसभा में उठा। गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी सीबीआइ जांच कराई जानी चाहिए। यह संस्था सेवा के नाम पर धर्म परिवर्तन के काम में जुटी हुई है और ऐसे में इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।     

 दुबे ने कहा कि मिशनरीज और चैरिटी से जुड़ा मामला बहुत गंभीर है। इसके अलावा सरकार को धर्मांतरण रोकने के लिए भी कड़ा कानून बनाना चाहिए। गौरतलब है कि झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़ी एक संस्था से कथित तौर पर बच्चों को बेचे जाने की खबरें सामने आई हैं। 

 मामला सामने आने के बाद केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्री मेनका गांधी ने झारखंड सरकार से इसकी तत्काल जांच कराने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि झारखंड में मिशनरीज ऑफ चैरिटी के तहत संचालित निर्मल हृदय संस्था में सैकड़ों बच्चों को बेचे जाने का मामला सामने आया है। रांची में 120 बच्चों को बेचे जाने का मामला उजागर होने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस संस्था की गतिविधियों की जांच पुलिस कर रही है।  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS