ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दो घंटे तक हुई गोलीबारी, लातेहार में भीषण मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2018 6:44:03 PM
दो घंटे तक हुई गोलीबारी, लातेहार में भीषण मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

 लातेहार। बारेसाड़ थाना क्षेत्र के कुजरूम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की सुबह भीषण मुठभेड़ हो गयी। दो घंटे तक दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी के बाद नक्सली दुम दबाकर जंगलों में भाग गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
पुलिस ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि कुजरूम के जंगलों में माओवादियों का एक सशस्त्र दस्ता घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसपी ने माओवादियों की टोह लेने के लिए जवानों को भेजा। सीआरपीएफ के जवानों के साथ झारखंड पुलिस के जवान जब गश्ती पर थी, तभी नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गयी।
 
देखते ही देखते दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। रुक-रुक कर दोनों ओर से करीब दो घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग गये। नक्सलियों के भागने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
 
ज्ञात हो कि कुजरूम जंगल के बाद छत्तीसगढ़ की सीमा शुरू हो जाती है। माओवादियों की शरणस्थली माना जाने वाला बूढ़ा पहाड़ भी कुजरूम जंगल के बाद ही शुरू हो जाता है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS